Saturday, May 11, 2024

सहारनपुर में पूर्व प्रधानमंत्री चौ.चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनायी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती आज किसान दिवस के रूप में मनायी गयी। सपा, रालोद व अन्य संगठनों ने उनकी जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन करते हुए उनके आदर्शो व सिद्धान्तों को अपनाने का आह्वान किया।

आज रालोद कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौ.चरण सिंह की जयंती पर चौधरी चरण सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा का माल्यार्पण किया। तत्पश्चात कोर्ट रोड स्थित विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राव कैसर एवं प्रदेश महासचिव चौ.धीर सिंह ने कहा कि आज के राजनीतिक परिपेक्ष्य में चौ.चरण सिंह की विचारधारा अत्यंत आवश्यकता है। आज किसान भूखमरी के  कगार पर है। साथ ही किसान आज की राजनीति में नगण्य हो चुका है। किसान की फसल की लागत तिगनी-चौगुनी हो गई है एवं उसकी आय पहले से आधी हो गई है।

चौ.चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष राव कैसर एवं प्रदेश महासचिव चौ.धीर ने कहा कि चौ.चरण सिंह ने ही सहकारिता खेती का विरोध किया, ज़मींदारा ख़त्म कर किसान को उसकी भूमि का मालिक बनाया। चकबंदी क़ानून चौ.चरण द्वारा लाया गया। विचार गोष्ठी को प्रदेश सचिव अयूब हसन, भूषण चौहान, भूरा मलिक, अतुल फ़ंदपुरी, आसिफ़ पार्षद, रमेश चौहान, ब्रज वीर सिंह आदि ने भी संबोधित किया। विचार गोष्ठी में फ़ख़रूल इस्लाम, रज़ा उर रहमान, श्रवण काम्बोज, विशाल काम्बोज, प्रवेश कश्यप, हरेंद्र चौधरी, नीरज पुनिया, महावीर सेनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने आजीवन किसानों के हित का सर्वाेपरि मानते हुए उनके हितों की रक्षा की और उन्हें उनके अधिकार दिलाने का काम किया आज समाजवादी पार्टी उनके आदर्शों का अनुसरण कर किसानों को उनके अधिकार दिलाने कम कर रहे हैं।

विशेष आमंत्रित सदस्य चौधरी जगपाल दास गुर्जर, प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप, तारिक गुड्डू, महानगर अध्यक्ष आजम शाह, जिला पंचायत सदस्य ममता चौधरी,  चौधरी सलीम अख्तर, वरिष्ठ नेता डॉक्टर फुरकान गोरी जसवीर वाल्मीकि पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर बृजेश शर्मा, फैसल सलमानी, इसरार चौधरी, अब्दुल गफूर, हसीन अहमद, रामकुमार विश्वकर्मा, राजकुमार प्रधान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय