Wednesday, May 14, 2025

किसानों की ख़ुशहाली ही देश की प्रगति: दानिश

सहारनपुर। किसान देश का जीवन है। खुद का जीवन लगाकर देश को जीवन्त रखते हैं। किसानों की ख़ुशहाली ही देश की प्रगति है।

उक्त विचार विकास खण्ड मुज़फ्फराबाद में चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर दानिश सिद्दीकी जिलामंत्री उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने व्यक्त किये। विकास खण्ड मुज़फ्फराबाद के समस्त कर्मचारियों ने चौधरी साहब के चित्र पर पुष्पांजलि व श्रद्धाांजलि अर्पित की।

इस दौरान दानिश सिद्दीकी जिला मंत्री उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने कहा कि भारत देश को विश्व में कृषि देश का दर्जा दिलाने वाले किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के संघर्ष व योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने सर्व समाज को साथ लेकर देश में राज किया और कृषि, मज़दूर, व्यापारिक व दस्तकारी इन सबको साथ लेकर भारत को सोने की चिड़िया बनाने का कार्य किया। इस अवसर पर प्रवीन कुमार शर्मा, अंकुर कपिल, रजनीश कुमार, संजय सैनी, मौ.अब्बास, अश्वनी सैनी, अंकित सैनी मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय