Friday, April 25, 2025

एक मिनट एक साथ गीता पाठ, हम एक बने, हम नेक बने: स्वामी ज्ञानानन्द

सहारनपुर। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज के वैश्विक अभियान ‘एक मिनट एक साथ गीता पाठ प्रातः 11 बजे श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार व संयुक्त व्यापार संघ दालमंडी पुल द्वारा ठीक 11 बजे एक साथ गीता पाठ का आयोजन किया गया।

दाल मण्डी पुल पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल मैनी, प्रदेश संगठन मंत्री महेश नारंग, अध्यक्ष सूरज ठक्कर द्वारा गीता जी के महत्व पर प्रकाश डाला गया और श्रीजी के इस वैश्विक अभियान की जानकारी सभी व्यापारियों व आम नागरिकों को दी। कार्यक्रम में एक मिनट एक साथ गीता पाठ करवाया गया, जिसमें गीता जी के प्रथम अध्याय का पहला नौवे अध्याय का 22वां, अन्तिम 18वें अध्याय का 78वां श्लोक का उच्चारण करवाया गया। कार्यक्रम में संस्था को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ऋषिराज धींगडा, मदन लाम्बा, तरूण सचदेवा, राजकुमार विज, सचिन मनोचा, सुधीर मिगलानी, अनुभव शर्मा, मनमोहन बेदी, संदीप विज, कन्हैया लाम्बा, रवि जसूजा, प्रदीप आहूजा, मोहित खुल्लरर, सुरेश गुम्बर, मुकेश धवन, अनमोल ठक्कर, शिव गुम्बर, सुरेन्द्र अग्रवाल, रोहन धींगड़ा, कपिल आदि सदस्यों ने संयुक्त रूप से पाठ किया। गीता जी का पाठ राजकुमार विज द्वारा करवाया गया।

[irp cats=”24”]

गीता जयंती के अवसर पर गीता मनीषी के आवाहन पर पूरे देश के अंदर 1 मिनट एक साथ तीन गीता श्लोक कार्यक्रम सभी सामाजिक व्यापारिक धार्मिक संस्थाओं द्वारा 11 बजे आयोजित किया गया। इसी क्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यालय प्रीत विहार कॉलोनी में एक साथ गीता पाठ किया गया।

जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि भगवद-गीता भगवान कृष्ण द्वारा भगवान की भक्ति के विज्ञान को प्रकट करने के लिए बोली गई थी, जो सभी आध्यात्मिक ज्ञान का सार है। हम सब एक बने नेक बने का संदेश सभी को देना है। इस अवसर पर सुशील काम्बोज, अमित मदान, दिव्य लोक त्यागी, संजय, सौरभ, पंकज मदनूकी, रवि राणा, सचिन राणा, विशाल राणा, अभि राणा, नीरज, विराट पुरी, नवीन प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

इसके अलावा हिन्दू जन जागरण मंच ने शास्त्री नगर कार्यालय पर गीता जयंती के अवसर पर गीता पाठ का आयोजन किया। संत ज्ञानानंद महाराज के आह्वान गीता श्लोक उच्चारण व गीता के महत्व पर चिंतन किया गया। इस अवसर पर प्रांत सह-संयोजक ठाकुर सूर्यकांत सिंह, अनिल आरोड़ा महानगर संयोजक, राजकुमार शर्मा जिला संयोजक, अश्विनी शर्मा, प्रदीप ठाकुर, मांगेराम त्यागी सह संयोजक आदि कार्यकर्ताओ ने भी हिन्दू समाज को मंगलकामनाएं प्रेषित की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय