Sunday, April 27, 2025

सहारनपुर में व्यापारी सुरक्षा फोरम कोर्ट रोड के अध्यक्ष बने सुरेन्द्र मोहन

सहारनपुर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिलाध्यक्ष नरेश धीमान ने सुरेन्द्र मोहन कालड़ा को कोर्ट रोड व्यापार मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

आज कोर्ट रोड स्थित व्यापार मण्डल कार्यालय पर आयोजित बैठक मंे व्यापार मण्डल के महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबडा ने जिलाध्यक्ष नरेश धीमान की संस्तुती पर सुरेन्द्र मोहन कालडा को कोर्ट रोड व्यापार मण्डल का अध्यक्ष, नितिन जैन को उपाध्यक्ष, गुरविन्द्र पाल को महामंत्री, संजीव सचदेवा को कोषाध्यक्ष, रविन्द्र कालडा को प्रभारी, आलोक शर्मा को मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया।

कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियो का व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान से जुड़े व्यापारियों ने फूलांे की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

[irp cats=”24”]

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नरेश धीमान ने कहा कि कोट रोड व्यापार मण्डल की नई कार्यकारिणी पहले की भांति व्यापारी हित मे सभी व्यापरियो कोे साथ लेकर काम करेगी तथा व्यापारिक समस्याओं में अपना सहयोग करेगी। कार्यक्रम मे महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा, जिला महामंत्री मनोज ठाकुर, विजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय