Friday, April 26, 2024

छत्तीसगढ़ पुलिस ने सट्टा लगाते नौ लोगों को किया गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

ग्रेटर नोएडा। छत्तीसगढ़ राज्य की दुर्ग जिला पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली थाना इलाके में बने एक सोसाइटी में सट्टा लगाते 9 लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों से पुलिस ने तीन लैपटॉप 15 मोबाइल और नकदी बरामद की है। यह आरोपी महादेव नाम के मोबाइल ऐप के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने इसी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और मोबाइल ऐप से करोड़ों का सट्टा चलाने वाले इन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ पुलिस के इस कार्रवाई की भनक ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना की लोकल पुलिस को भी नहीं लगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

करीब 2 महीना पहले छत्तीसगढ़ में महादेव मोबाइल ऐप के जरिए देशभर में युवाओं को सट्टा खिलाने का खुलासा हुआ था।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने धंधे से जुड़े सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया था। बताया गया है कि महादेव ऐप के मुख्य निर्माता दुबई में बैठा हुआ है।

इस गैंग के सभी आरोपी महादेव मोबाइल ऐप के जरिए मैच आदि पर सट्टा लगाते हैं। सट्टा लगवाने के लिए युवाओं को वेतन पर भर्ती किया जाता है। फिलहाल छत्तीसगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई की भनक सूरजपुर पुलिस को इस नही लगी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय