Saturday, April 27, 2024

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन आज, दोनों मंत्रियों ने किया जनसम्पर्क, छात्राओं ने बनाई रंगोली

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। नगरी में आला अधिकारियों ने डेरा डाला हुआ है। जिले भर से सफाईकर्मियों को बुलाकर साफ-सफाई की जा रही है। सभा के लिए विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। स्कूली बच्चे गंगाघाट पर रंगोली बनाने में लगे हुए है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार दोपहर को शुकतीर्थ में पहुंचेंगे। जिसको लेकर आला अफसर के अलावा भाजपा नेता व मंत्री आदि लगे हुए है। सभा स्थल पर बनाए जा रहे विशाल पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसमें 15 हजार व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पंडाल के पास पार्किंग स्थल की व्यवस्था की गई। सभा स्थल से हैलीपैड व गंगा घाट के मुख्य मार्ग की सफाई की जा रही है। विद्युत विभाग भी नए तारों की लाइन बना रहा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में दर्जनों स्कूल कालेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा गंगाघाट को भव्य

बनाने के लिए रंग बिरंगी रंगोली सजाई जा रही है। श्रीगंगा सेवा समिति द्वारा गंगा घाट पर विशेष पूजन की तैयारी की जा रही है। शुकदेव आश्रम में हैलीपैड के निकट वाटिका बनाई जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पौधारोपण कर सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

गऊशाला में रंगाई-पुताई की तथा शुकदेव आश्रम में कार्यक्रम की तैयारी की है, जहां सीएम 30  मिनट रूकने के साथ ही शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित करेंगे तथा शुकदेव मंदिर में दर्शन पूजन कर प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा करेंगे। श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के छात्र व मंदिर के पंडितों द्वारा पूजन कराया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, यूपी के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने आसपास के ग्रामीण इलाकों में जनसम्पर्क कर मुख्यमंत्री की जनसभा में ग्रामीणों से पहुँचने की अपील की।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय