Wednesday, April 24, 2024

मुख्यमंत्री योगी ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की। उनके साथ इस अवसर पर मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठ मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उप्र हमेशा शिक्षा का केंद्र रहा है। यूपी विज्ञान और शिक्षा का केंद्र रहा लेकिन पिछली सरकारों की वजह से उप्र में अव्यवस्था, भ्रष्टाचार हावी हो गया। हमारी पहचान बदल गयी थी। स्कूल चलो अभियान पहली बार जुलाई 2017 में आरंभ किया था। पहले स्कूलों में बच्चों की संख्या घट रही थी। स्कूल छोड़ कर जा रहे थे। आज बेसिक स्कूलों में एक करोड़ 92 लाख बच्चे हो गए हैं। स्कूल छोड़ने की वजह स्कूल में जर्जर दीवार, नल न होना, शौचालय न होना और शिक्षकों की कमी थी। यह प्रदेश के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा था। हमारी सरकार में बच्चों को स्कूल बैग, पुस्तकें, जूता, मोजा, ड्रेस दिया गया। बच्चे स्कूल में ही नहीं आ रहे बल्कि वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में हम क्वालिटी देने की ओर बढ़े हैं। बेसिक शिक्षा में एक लाख 60 हजार शिक्षकों की भर्ती की गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेसिक स्कूलों के पास अपने-अपने गांव पंचायत का डेटा होना चाहिए कि वहां कितने परिवार हैं, कितने बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं और जा रहे हैं किस स्कूल में जा रहे हैं। मैं चाहूंगा कि बेसिक शिक्षा विभाग एक पोर्टल बनाये। उस पर इस प्रकार की पूरी जानकारी हो। बच्चों के सुंदर भविष्य के लिए हर गांव में खेल का मैदान की व्यवस्था की जा रही है। वह मैदान स्कूल के किनारे होंगे। आज यह अभियान शुरू हो रहा है। इसलिए अगला एक माह बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है। हमारा प्रयास यह होना चाहिए कि एक भी बच्चा स्कूल जाने से न बचे। इससे हम शत-प्रतिशत साक्षरता को हासिल कर सकेंगे।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि 90 प्रतिशत से स्कूल कायाकल्प योजना के तहत मोंटेसरी स्कूल से बेहतर बन गए हैं अब बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा है। 2017 से पहले स्कूलों की स्थिति दयनीय होती जा रही थी। स्कूलों में बच्चे नहीं थे। सरकारी स्कूल में कोई अपने बच्चों का दाखिला नहीं कराना चाह रहा था। आज बच्चों की संख्या लगार बढ़ रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कक्षा एक की मोनिका, शाहबानो, अंश, पीयूष वर्मा समेत पांच बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें वितरित की। निपुण बालक बालिकाओं में से पांच बच्चों को रिपोर्ट कार्ड भी वितरित किये। स्कूल रेडिनेस कैलेंडर का विमोचन किया। मिशन शक्ति तहत रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय