Saturday, April 26, 2025

हाड़कंपाने वाली ठंड से कांपा शहर, दिन का तापमान 11 डिग्री

मेरठ। सबसे ज्यादा ठंड का असर अब जनवरी माह में दिखाई दे रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी तीन चार दिन तक कोई राहत नहीं है। दिन और रात का तापमान कम रहेंगे। पिछले 10 साल में शुक्रवार का दिन सबसे सर्द रहा है। लगातार बढ़ती ठंड के बीच शहरवासी घरों में कैद हो रहे है। ठंड के तेवर बढ़ते जा रहे है और मौसम बदल रहा है। मौसम में बढ़ती नमी के साथ दिन रात अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा सर्द हो रहे है। मौसम में बढ़ती ठंड से अभी कोई राहत नहीं मिलेगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम

तापमान 11.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
अधिकतम आर्द्रता 100 और न्यूनतम 90 दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह कोहरा और फिर तेज सर्द हवा और बादलों के चलते धूप नहीं निकली, जिस कारण से मौसम अन्य दिनों से ज्यादा सर्द दिखाई दिया। मौसम के सर्द होने के चलते जनजीवन पर भी इसका असर दिखाई दिया। मौसम अभी राहत देने को नहीं है।

 

[irp cats=”24”]

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बिना धूप के ठंड का असर ज्यादा दिखता है। दिन में शुक्रवार को थोड़ी देर के लिए भी धूप नहीं रिकली। जिस कारण से कारण से मौसम सर्द बना हुआ है। जब तक धूप नहीं निकलेगी, तब तक मौसम सर्द रहेगा और तापमान भी सामान्य से नीचे रहेगा। अभी पिछले एक सप्ताह से दिन का तापमान और रात का तापमान सामान्य से नीचे ही चल रहा है।

मेरठ का प्रदूषण हवा के चलते कम दिख रहा है। रविवार को प्रदूषण 174 दर्ज किया गया। जबकि बागपत में 214, गाजियाबाद में 275, मुजफ्फरनगर में 329, जयभीमनगर में 143, गंगानगर में 160, पल्लवपुरम में 205 दर्ज किया गया। अभी आगे भी मौसम में बदलाव के चलते प्रदूषण के कम रहने के आसार है

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय