Wednesday, February 19, 2025

सीएम योगी का सोशल मीडिया पर नया रिकॉर्ड, बने 2.5 करोड़ ट्विटर फॉलोवर्स पाने वाले पहले सीएम !

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में तेजी से इजाफा हो रहा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लोकप्रियता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

मंगलवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सीएम योगी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ‘माय योगी आदित्यनाथ’ ने 25 मिलियन यानी 2.5 करोड़ फॉलोवर्स के आंकड़े को पार कर लिया। यह वो आंकड़ा है, जहां यूपी ही नहीं देश के बड़े-बड़े नेता और सेलेब्रिटी अब तक नहीं पहुंच सके हैं। ट्विटर पर इस संख्या को पार करने वाले वह पहले सीएम भी हैं।

सीएम योगी ने यह आंकड़ा 8 वर्षो के अंतराल में प्राप्त किया है। उन्होंने सितंबर 2015 में ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडल की शुरुआत की थी। उस वक्त वह सांसद थे। 2017 में उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद उन्होंने प्रदेश में विकास और सुशासन के साथ ही कानून व्यवस्था में सुधार की लकीर खींच कर दिखाया, उसके बाद उनकी लोकप्रियता में गुणात्मक वृद्धि देखी गई। ट्विटर पर 2.5 करोड़ फॉलोवर्स का आंकड़ा छूने के साथ ही सीएम योगी उस क्लब का हिस्सा बन गए, जिसमें पीएम मोदी और अमित शाह जैसे दिग्गज नेता भी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि सीएम योगी ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन भी लोगों से संवाद करते रहते हैं। वह ट्विटर समेत फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्वदेशी सोशल मीडिया एप कू पर काफी सक्रिय हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय