Tuesday, April 22, 2025

मेरठ में बीजेपी नेताओं ने ही कर दिया महिला मोर्चा नेता का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, मच गया हंगामा

मेरठ।  मेरठ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की एक नेता का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने पार्टी के एक पार्षद और एक कार्यकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।महिला नेत्री का टिकट का लालच देकर यौन शोषण का भी आरोप है।

मेरठ में एक भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो आजकल इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में मंगलवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराने पहुंची भाजपा नेत्री पर कुछ लोगों ने हमला किया। उसने किसी तरह से भागकर जान बचाई। इस मामले में भाजपा नेत्री ने सिविल लाइन्स थाने में तहरीर दी है।

दरअसल मेरठ की एक भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो एक सप्ताह पूर्व वायरल हुआ था। इस मामले में भावनपुर थाने में रविंद्र नागर और भाजपा पार्षद रविंद्र सिंह को नामजद कराते हुए एक तहरीर दी गई। इस प्रकरण में मंगलवार को कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस शिकायतकर्ता को लेकर पहुंची थी। पर वहां घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन्हें बयान नहीं दर्ज कराने दिया और हमला बोल दिया। भाजपा नेत्री के अनुसार, रविंद्र सिंह और रविंद्र नागर ने ही यह हमला कराया है। दोनों ही आरोपित उन पर समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। उन दोनों ने ही समझौते के लिए कुछ लोग भेजे थे। समझौता नहीं करने पर उन पर हमला किया गया। उन्होंने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई।

भाजपा नेत्री ने सिविल लाइन्स थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। अभी तक पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस अधीक्षक नगर पीयूष कुमार के अनुसार, इस मामले में पहले से ही भावनपुर थाने में भाजपा नेत्री की ओर से मुकदमा दर्ज है। उसी मुकदमे में हमले की धारा भी बढ़ाई जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में बिजली की विशेष चेकिंग के दौरान 447 कनेक्शन में विद्युत चोरी पकड़ी, 441.54 लाख की वसूली

 

भावनपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) आनंद कुमार गौतम ने बताया कि 32 वर्षीया पीड़िता भाजपा नेता की शिकायत पर एक प्राथमिक दर्ज कराई गई है। पीड़िता का आरोप है कि पार्टी कार्यकर्ता सोमदत्त विहार निवासी रवींद्र नागर ने शिकायतकर्ता का फर्जी अश्लील वीडियो बनाया और उन्हें बदनाम करने की नीयत से वीडियो को वॉर्ड संख्या-18 से हमनाम भाजपा पार्षद रवींद्र  सिंह (निवासी-सराय काजी) को भेज दिया।

एसएचओ ने कहा कि भाजपा पार्षद ने एक फर्जी आईडी बनाकर महिला नेता का कथित अश्लील वीडियो सोशल साइट पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया। पीड़िता ने संबंधित वीडियो की जानकारी मिलने के बाद तुरंत भावनपुर थाना पुलिस को सूचना दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) कमलेश बहादुर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज उनकी गिरफ्तारी के लिए संबंधित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि पीड़िता पार्टी की महिला मोर्चा में पदाधिकारी भी हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक कृत्य है। किसी महिला को इस तरह बदनाम करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करे।

बताया जाता है कि टिकट के बदले BJP की महिला नेत्री का यौन शोषण भी किया गया जिसके बाद भी टिकट न मिला तो बीजेपी नेत्री ने नाराजगी जताई जिसके बाद अश्लील वीडियो वायरल की गई। बताया जाता है कि पार्टी के कई विधायक और  BJP नेता महिला नेत्री पर कई दिन से समझौते का दबाव बना रहे है। 

यह भी पढ़ें :  फतेहपुर सीकरी तिहरे हत्याकांड को लेकर मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन, पीड़ित परिवार को मुआवजा की मांग

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय