Monday, February 24, 2025

औरैया में ऑटो और बाइक की भिड़ंत में महिला समेत दो की मौत, छह घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र में मंगलवार को दिन में नेशनल हाईवे पर मुरादगंज के पास ऑटो और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गयी। जिससे बाइक सवार युवक सहित ऑटो में बैठी महिला की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस दुर्घटना में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक निवासी प्रबल सिंह (25 वर्ष) पुत्र जितेंद्र कुमार और चन्द्र प्रभा (28 वर्ष) पत्नी गब्बर सिंह निवासी खेराडांडा थाना अयाना की मौत हो गयी है।

 

प्रबल सिंह आज अपनी बाइक से गांव से मुरादगंज जा रहा था। वह जैसे ही वह दलेल नगर के पास पहुंचा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और ऑटो वहीं पलट गया । इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक सहित ऑटो में बैठी सवारियां घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्रबल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वही ऑटो में बैठी सवारियों में चन्द्र प्रभा (28 वर्ष) पत्नी गब्बर सिंह निवासी खेराडांडा थाना अयाना व उसके तीन वर्षीय पुत्र समेत आशा पत्नी कुंवर लाल निवासी कोठी कस्बा जाना, यश बाबू पुत्र शिव पाल निवासी धर्मपुर फफूंद, बुधवती पत्नी राजेंद्र निवासी धर्मपुर फफूंद, रविंद्र पुत्र छोटेलाल एवं त्रिवेणी पत्नी रविंद्र निवासीगण अयाना को प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

 

इलाज के दौरान घायल चन्द्र प्रभा की भी मौत हो गई। वही मृतक महिला का बच्चा खतरे से बाहर बताया गया है। पुलिस ने मृतक व घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी देने के साथ ही शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय