Tuesday, April 22, 2025

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में सह आरोपी वाराणसी में गिरफ्तार

वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले के मुख्य आरोपी समर सिंह को फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा पुलिस रिमांड पर भेजने के कुछ घंटे बाद वाराणसी पुलिस ने मामले के एक अन्य आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि संजय के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच और सारनाथ पुलिस ने बुधवार देर शाम आजमगढ़ हाईवे को घेर लिया और संजय को आजमगढ़ अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया गया। 26 मार्च को आकांक्षा का शव उसके होटल के कमरे में लटका मिलने के बाद उसकी मां मधु सिंह ने 27 मार्च को सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इससे पहले सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सुरभि पाठक की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सारनाथ पुलिस को समर सिंह को 17 अप्रैल तक पांच दिन की रिमांड पर लेने का आदेश दिया था।

जिला शासकीय अधिवक्ता (अपराध) आलोक चंद्र शुक्ला ने बताया कि समर सिंह के वकीलों द्वारा बुधवार सुबह आपत्ति दर्ज कराने के बाद कोर्ट ने सबूत जुटाने के लिए सारनाथ पुलिस की ओर से और पूछताछ के लिए रिमांड मांगने की अर्जी पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

समर को 8 अप्रैल को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस द्वारा उसे वाराणसी लाया गया और 9 अप्रैल को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

सारनाथ पुलिस ने समर की सात दिन की रिमांड मांगी थी, क्योंकि उसका मोबाइल फोन बरामद नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें :  समाप्तवादी पार्टी बनने वाली है सपा : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय