Sunday, April 27, 2025

शामली में ठंड का सितम जारी, धूप न निकलने से जन जीवन प्रभावित

शामली। ठंड का सितम लगातार बढता जा रहा है। सवेरे घना कोहरा और दिनभर आकाश में बादल छाये हुए है। बर्फीली हवाओं के चलने से मौसम का तापमान भी लगातार गिरता जा रहा है। जिस कारण लोग अलाव और रूम हीटर के सहारे बैठकर जीवन यापन करने को मजबूर है।

जनवरी माह के शुरू होने के साथ ही सूर्यदेव के दर्शन नही हो पा रहे है। गत 2 जनवरी को कुछ समय के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन उसके बाद सूर्यदेव कोहरे और बदलों के पीछे छिप गए। जिस कारण ठंड का प्रकोप भी बढना शुरू हो गया है। शरीर को गला देने वाली ठंड से जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। सरकारी दफ्तार हो गया फिर लोगों के प्रतिष्ठान हर जगह लोग अलाव या रूप हीटर के सहारे बैठे नजर आ रहे है। धूप न निकलने से लोगों के छतों पर कपडे भी सूख नही पा रहे है और काफी परेशानियां उत्पन्न हो गई है।

 

[irp cats=”24”]

ठंड का प्रभाव अब लोगों के दैनिक जीवन और कामकाज पर भी पडने लगा है। मंडियों, बाजारों और शॉपिंग मॉल से ग्राहक पूरी तरह से नदारत हो गए है। बाजारों में ग्राहकों का टोटा है। दिनभर छाने वाले कोहरे के कारण माल वाहन भी अपने निर्धारित समय पर नही पहुंच पा रहे है।

 

शुक्रवार सवेरे आकाश में घना कोहरा छाया रहा और दिनभर आकाश में बादल छाये रहने से सूर्यदेव के दर्शन नही हुए, जिस कारण मौसम का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सैल्सिय व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया। देर रात्रि में ठंड के प्रकोप को देखते हुए लोग घरों से बाहर नही निकले और सडके वीरान रही।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय