Monday, February 24, 2025

शामली में आप सांसद संजय सिंह की रिहाई की मांग को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास

शामली। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की रिहाई की मांग को लेकर पार्टी के नेताओं ने शहर के सुभाष चौक पर एकत्रित होकर उपवास रखा। उन्होने केन्द्र सरकार पर ईडी के माध्यम से संजय सिंह को अवैध हिरासत में रखे जाने का आरोप लगाया है।

 

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी जिलाध्यक्ष सोराम सिंह के नेतृत्व में शहर के सुभाष चौक पर एकत्रित हुए। जहां उन्होने उपवास रखा और वक्ताओं ने कहा कि सांसद संजय सिंह प्रत्येक शुक्रवार को जेल में रखेंगे। उपयास उनके साथ कार्यकर्ता भी हर जिले में उपवास रख रहे है।

 

जिलाध्यक्ष सोराम सिंह ने बताया कि सांसद संजय सिंह ने अपनी पत्नी से जेल में मुलाकात के बाद अपनी इस अपील को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया है। अपील के बाद कार्यकर्ता हर जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में एकजुट होकर आन्दोलनरत है। मोदी सरकार की बढती तानाशाही और संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी के खिलाफ आन्दोलन जारी रहेगा। पार्टी कार्यकर्ता अपने सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा अवैध गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन चला रहे हैं। पहले कार्यकर्ता ने 30 लाख घरों तक घर घर पर्चा बांट कर लोगों को संजय सिंह की गिरफ्तारी का सच बता चुके हैं।

 

इस अवसर पर जिले के प्रभारी अकिल राणा ने असहाय लोगों को कंबलों का वितरण भी किया। मौके पर विनोद बालियान, बहादुर सिंह, सुरेंद्र कुमार फौजी, पप्पन खान, ऋषि चौधरी, जसवीर नंबरदार, संजीव सोरान, बबलू कश्यप, वीरपाल उपाध्याय, प्रशांत चौधरी, गौरव जावला, सत्य प्रकाश, चौधरी नफीसा, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय