Saturday, May 11, 2024

अब तक का सबसे सर्द दिन, तापमान गिरा, प्रदूषण का स्तर कुछ कम

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। शहर से देहात तक हवा चलने से दिन में ठिठुरन बढ़ी है। शाम होते ही ठंड का असर तेज हो रहा है। इससे दिन का तापमान गिरा है। हवा चलने से प्रदूषण का स्तर कम हो गया। एक्यूआई 239 दर्ज किया गया।

वेस्ट यूपी में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ती ठंड के साथ रात भी सर्द हो रही है। दिसंबर में कल रविवार सबसे ठंडा दिन रहा। दिन का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस था। सुबह से लेकर शाम तक तेज हवा से ठिठुरन बढ़ती जा रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस हवा से एक्यूआई 274 से गिरकर 239 पर आ गया, जबकि शहर में जयभीमनगर में 220, गंगानगर में 224, पल्लवपुरम में 274, दिल्ली रोड में 270, बेगमपुल 290 दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि आगे भी हवा चलने से मौसम ठंडा होगा और दिन के तापमान में गिरावट आएगी। हवा में नमी बढ़ती जा रही है। हवा से प्रदूषण में कमी आएगी और दिन रात में मौसम ठंडा होगा। हवा के दिन भर चलने के चलते दिसंबर में रविवार सबसे सर्द रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय