Monday, May 19, 2025

बागपत में बाइकों की भिड़ंत में कॉलेज के प्राचार्य घायल, अस्पताल में भर्ती

बागपत। नहर की पटरी पर बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज के प्राचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। परिजनों ने उन्हें बड़ौत के आस्था हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

फतेहपुर पुट्ठी गांव निवासी डॉ. राजीव गुप्ता बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से बुढेड़ा जा रहे थे। इस दौरान दोझा बुढेड़ा नहर की पटरी पर सामने से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन युवकों के साथ उनकी जोरदार भिड़ंत हो गयी। जिससे वह सड़क पर दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप घायल हो गए। इस दौरान बाइक सवार युवक फरार हो गए। घायल अवस्था में डॉ. राजीव गुप्ता को बड़ौत के आस्था हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस फरार बाइक सवारों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय