Saturday, May 10, 2025

कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा पहुंची बाबा विश्वनाथ की शरण में, लिया आशीर्वाद

गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज अपनी पुत्री और गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के साथ बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे और उनके परम पावन दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने काशी कोतवाल के रूप में विख्यात भगवान काल भैरव के भी दर्शन किये और अपने समस्त परिजनों समेत देशवासियों और क्षेत्रवासियों के सुख-शांति और लोककल्याण की कामना की।

 

इस मौके पर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र त्यागी, गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी, राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष सुधीर त्यागी, विकास यादव ने भी भगवान विश्वनाथ के दर्शन किए और लोकमंगल का आशीर्वाद मांगे। सभी लोगों ने भगवान विश्वनाथ से सामूहिक कामना की कि गाजियाबाद से गाजीपुर तक इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत हो और केंद्र में कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन की सरकार बने।

 

बता दें कि कांग्रेसी नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नामांकन समारोह में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे थे और उनके नामांकन के बाद भगवान काशी विश्वनाथ का दर्शन किये और लोक कल्याण का आशीर्वाद मांगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय