Saturday, May 10, 2025

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, गोवा के लिए छह उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, गोवा तथा दादर नगर हवेली में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम आज घोषित किये।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश के लिए तीन गोवा की दो तथा दादर नगर हवेली की एक लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किये हैं।

उम्मीदवारों के नाम की सूची इस प्रकार है।

गोवा..उत्तर गोवा लोक सभा सीट के लिए रमाकांत क्लब तथा दक्षिण गोवा लोकसभा सीट के लिए कैप्टन विरियाटो फर्नाडीस को टिकट दिया गया है।

मध्य प्रदेश..मुरैना से सत्यपाल सिंह शिकारवार (नीतू) ग्वालियर से प्रवीण पाठक खंडवा से नरेंद्र पटेल दादर नगर हवेली (अजजा) से अजीत रामजी भाई महला को टिकट दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय