Sunday, May 19, 2024

कांग्रेस ने इंडिया के लिए अपनी सीटें की तय, आला नेताओं को सूची सौंपी, गठबंधन नेताओं से भी होगी जल्द चर्चा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नयी दिल्ली- आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय समावेशी विकासशील गठबंधन (इंडिया गठबंधन) के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन समिति ने अपना फैसला ले लिया है और इस बारे में पार्टी नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है।

कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक ने गुरुवार को पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि समिति के फैसले से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को अवगत करा दिया गया है और पार्टी नेतृत्व अब इस बारे में गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक कर अंतिम निर्णय लेगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि गठबंधन समिति ने विभिन्न राज्यों के नेताओं के साथ इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों से समझौता करने के मुद्दे पर चर्चा की। इन बैठकों में किन सीटों पर कांग्रेस लड़े और किन सीटों पर दूसरी पार्टियाँ लड़ें, इस पर विस्तार से चर्चा पिछले कुछ दिनों में बैठकों में की गई और आज उनका ब्यौरा कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष और संगठन महासचिव के समक्ष रखा गया। अब पार्टी शीघ्र ही कांग्रेस इंडिया गठबंधन के अन्य सहयोगियों के साथ राज्यवार चर्चा करेगी। कांग्रेस का उद्देश्य इंडिया गठबंधन की केंद्र में सरकार बनाना है।

कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की भी आज बैठक बुलायी। बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष पी. चिदंबरम ने कहा कि यह घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक थी। अगले सप्ताह फिर घोषणा पत्र को लेकर बैठक होगी। आज की बैठक में प्रारंभिक विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय