Sunday, September 29, 2024

रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस को बढ़त

नयी दिल्ली। कांग्रेस की परंपरागत संसदीय सीट रायबरेली से पार्टी नेता राहुल गांधी तथा अमेठी सीट से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा आगे चल रहे हैं।

गांधी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह पर करीब 18000 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं जबकि अमेठी सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 10000 मतों से पीछे चल रही है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

श्रीमती ईरानी ने पिछले चुनाव में राहुल गांधी को इस सीट से हराया था। इस बार इस सीट पर कांग्रेस परिवार के सदस्य की बजाय परिवार के वफादार माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं जिनके लिए खुद श्री गांधी और पार्टी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने जबरदस्त चुनाव प्रचार किया था।

 

रायबरेली सीट पर गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनकी मां श्रीमती सोनिया गांधी लगातार चुनाव जीतती रही हैं लेकिन इस बार वह राज्यसभा के लिए चुनी गई हैं इसलिए उन्होंने रायबरेली की जनता से कहा था कि वह अपने पुत्र राहुल गांधी को उन्हें सौंप रही है। गांधी केरल की वायनाड सीट पर भी 80 हज़ार मतों से आगे चल रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय