Thursday, April 24, 2025

मेरठ में सफाई कर्मचारी की पत्नी का शव फंदे में लटका मिला

मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र में घंटाघर के निकट वाल्मीकि बस्ती में सफाई कर्मचारी की पत्नी का शव घर में फंदे पर लटका मिला।

 

घंटाघर के निकट वाल्मीकि बस्ती निवासी निखिल नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। करीब डेढ़ वर्ष उसकी शादी खतौली निवासी बरखा(23) के साथ हुई थी। मंगलवार रात बरखा का शव कमरें में फंदे पर लटका मिला।

[irp cats=”24”]

 

पुलिस की पूछताछ में निखिल ने बताया कि किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई थी। पत्नी ने दूसरे कमरे में जाकर पंखे पर फांसी लगा ली।

 

सूचना मिलने पर बरखा के पिता बिजेंद्र, मां राजेश देवी, भाई दीपक समेत परिजन भी आ गए। उन्होंने बरखा की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा किया।

 

आरोप है कि बरखा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता थो। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति और ससुर को हिरासत में ले लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय