Monday, April 28, 2025

कांग्रेस सभी वर्गों की पार्टी है, इसमें सभी का सम्मान है: विदित चौधरी

मुजफ्फरनगर । कांग्रेस पार्टी जनपद मुजफ्फरनगर के द्वारा विधानसभा मीरापुर के मोरना में विजय फार्म हाउस में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

 

प्रधान मुख्य अतिथि विदित चौधरी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव बनने पर उनका भव्य अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए विदित चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों की पार्टी है, सभी धर्म का इस पार्टी में सम्मान है, हमारे नेता सांसद राहुल गांधी ने समस्त देश का भ्रमण कर देश से नफरत को खत्म करके देश में भाईचारा काम करने का संकल्प लिया है।

[irp cats=”24”]

 

 

उन्होंने आगे बोलते हैं कहा कि जब देश में कितने शहर हैं यह गिनती हो सकती है, कितने चीते हैं कितनी गए हैं कितनी भैंस हैं, तो जाति का जनगणना क्यों नहीं हो सकती यह अति आवश्यक है की किस जातिकी कितनी जनसंख्या है इसकी जानकारी होनी जरूरी है सभी देश के लिए सही-सही माने आर्थिक नीतियां बनाई जा सकती हैं मीरपुर में उपचुनाव के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा की यह गठबंधन की सीट है जो भी प्रत्याशी आएगा चाहे समाजवादी पार्टी का या कांग्रेस पार्टी का उसे की जान से जीत कर भेजना है क्योंकि इसका प्रभाव 2027 के चुनाव पर भी पड़ेगा।

 

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा जी ने बोलते हैं कहा कि हम गंगा जमुना तहजीब के लोग हैं सदियों से इस देश में हिंदू मुसलमान का भाईचारा कायम रहा है कुछ संप्रदायिक ताकते ने इस समय-समय पर खत्म करने का प्रयास किया जिसे हम सबको मिलकर बनाए रखना है जहां तक मीरापुर उपचुनाव की बात है, कांग्रेस पार्टी गांव गांव जाकर संगठन को मजबूत कर रही है और जो भी प्रत्याशी गठबंधन का होगा उसे निश्चित रूप से जीतने का काम करेंगे आज क्षेत्र में इतनी समस्याएं हैं, जिनकी मार से तंग आकर जनता का विश्वास पुणे कांग्रेस पार्टी के प्रति जगा है और जनता चाहती है कि वह गठबंधन प्रत्याशी को जीतने का काम करेगी आज महंगाई की मार से जनता परेशान है, बेरोजगारी से युवक परेशान है, किसान परेशान है कि उसकी उपज के दम ठीक नहीं मिल रहे हैं व्यापारी परेशान है बेरोजगार युवक व किसान आत्महत्या कर रहे हैं, यह सब सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है।

 

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से गुफरान काजमी, महफूज राणा, युगल किशोर भारती, विनोद गुर्जर, राजकुमार शर्मा, ईश्वर सिंह, प्रदीप त्यागी, आकाश त्यागी, अशोक सैनी, कामिल तेवड़ा, बिल्किस चौधरी, सैयद मुनीर, नसीम मियां, सैयद सलमान, सुधीर शर्मा, कीर्ति भूषण, नावेद खान, वीरेंद्र शर्मा, आजाद एडवोकेट, निवेश राणा, राजकुमार धीमान, मुकुल शर्मा अशरफ प्रधान भूरा आदि भारी संख्या में कार्यकर्ताओं में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने की तथा संचालन नावेद खान ने किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय