Tuesday, May 7, 2024

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिया अमर्यादित बयान, भाजपा बिफरी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

भोपाल। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने अमर्यादित बयान दिया है। उन्होंने पत्रकारों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी भोपाल दौरे को लेकर किए सवाल पर कहा कि मोदी जी के पिताजी भी आना चाहे तो आ सकते हैं, हमें कोई आपत्ति नहीं है। वहीं, भाजपा ने इसे प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता को लेकर कांग्रेस नेताओं की बौखलाहट बताया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह ओछी सोच है। अपनी शर्मनाक टिप्पणी के लिए अरुण यादव समेत कमलनाथ और राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगना चाहिए।

दरअसल, कांग्रेस नेता अरुण यादव बुधवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान आगामी 27 जून को प्रधानमंत्री मोदी के संभावित भोपाल दौरे को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा कि मोदी जी आ जाएं और उनके ऊपर कोई हों, वो भी आ जाएं। नड्डा जी आ ही रहे हैं, चल ही रहा है। मोदी जी के पिताजी भी आना चाहे तो आ सकते हैं, हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन मध्यप्रदेश में कांग्रेस की, बदलाव की बयार है। जो स्पष्ट हमें नजर आती है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने हनुमान जी की गदा को लेकर भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘भाजपा धर्म की ठेकेदार है क्या? हम सब किसी न किसी भगवान की पूजा करते हैं। धर्म की ठेकेदारी खत्म करनी है। कर्नाटक में डिवाइड और रूल की बहुत कोशिश की, मगर वो कामयाब नहीं हो पाए। कर्नाटक में हनुमान जी की गदा चली थी। मध्य प्रदेश में भी हनुमान जी की गदा चलेगी और महाकाल का आशीर्वाद भी कांग्रेस को मिलेगा।’

प्रधानमंत्री को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक लोकप्रियता से बौखलाए कांग्रेसी आए दिन सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए अपनी भाषाई मर्यादा को तोड़ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ लगातार अमर्यादित टिप्पणी करना उनकी ओछी सोच का प्रमाण है। इस बार अरुण यादव ने अपनी भाषाई मर्यादा का उल्लंघन कर प्रधानमंत्री के दिवंगत पिताजी के बारे में टिप्पणी की है। कांग्रेस नेताओं की ऐसी टिप्पणियां गांधी परिवार के इशारों पर हो रही है, इसीलिए गांधी परिवार मौन है।

वहीं, भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने अरुण के बयान का वीडियो ट्वीट जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस की कुंठित और विकृत मानसिकता फिर उजागर। कभी नरेन्द्र मोदी की श्रद्धेय मां के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां। कभी स्वर्गीय पिता के बारे में। चुनाव में तो कांग्रेस पराजित होगी ही, लेकिन संस्कार भी कांग्रेस में बचे नहीं, यह बार-बार सिद्ध हो जाता है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय