Tuesday, May 20, 2025

कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारत के पूर्व प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 60वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शामली। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के पूर्व प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न, स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की 60वी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला गया।

शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अपने कैम्प कार्यालय पर महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर दो मिनट का मौन भी रखा गया।

ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि देश में नवरत्न कंपनियों की स्थापना से लेकर भाखड़ा बांध के निर्माण में पंडित जवाहर लाल नेहरू का योगदान रहा है। आधुनिक भारत के निर्माता की नींव में उनके योगदान और विज्ञान प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में किए गये कार्यों का उल्लेख किया। सेवादल महासचिव वैभव गर्ग ने कहा कि देश के ज्यादातर उच्च शिक्षण संस्थान नेहरू के समय में ही स्थापित हुए।

इस अवसर पर पंडित राजकुमार शर्मा, बाबू खान, ठाकुर लाखन सिह, सोमदेव चैधरी, अशोक जैन, नरेंद्र शर्मा, बाबा गोपी चन्द, राजेश कश्यप, सतीश शर्मा, अविनाश शर्मा, चन्द्रकुमार, मनोज शर्मा, अवनीश, अशोक जैन, सुभाष शर्मा, सतवीर, प्रेमराज, रविन्द्र आर्य, शेखरपाल, संजप राणा, धर्मवीर प्रधान, सुरेश पुंडीर, पंडित मोहन, घनश्याम शर्मा, योगेश कश्यप आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय