Saturday, April 1, 2023

सहारनपुर में घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

सहारनपुर। प्रदेश कांग्रेस के आहवान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम की मुख्य शाखा के बाहर अडानी ग्रुप द्वारा एलआईसी व स्टेट बैंक में जनता के पैसे  की लूट की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि वर्षों से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अदानी को मिल रही सरकारी रियायतों के प्रति चिंता जताते हुए जो कुछ भी जनता के सामने बोल रहे थे, आज वह सब सच साबित हो रहा है।
चौधरी मुजफ्फर ने कहा कि एलआईसी और बैंकों में गरीब जनता और निवेशकों का जमा पैसा अडानी की कंपनियों पर न्यौछावर किया जा रहा है और जब घोटाले का खुलासा होता है तो सरकार निष्पक्ष एजेंसियों द्वारा इन घोटालों की जांच कराने के लिए तैयार नहीं होती। जो कि अडानी को मिल रहे सरकारी संरक्षण का जीवंत उदाहरण है।
प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से पीसीसी नरेंद्र शर्मा,  जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिन शर्मा, धर्मपाल जोशी, हरिओम शर्मा, धर्मवीर जैन, पीसीसी चेतन लाल, सचिन कांबोज, सोमपाल कश्यप, रणधीर सिंह चौहान, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग सचिन वर्मा, नीरज कपिल, अमरदीप जैन, गुलशेर अल्वी, इकराम खान, सौरभ भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,704FansLike
5,134FollowersFollow
31,326SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय