Monday, April 21, 2025

जिनके हाथ राम भक्तों के खून से सने उनके लिए राम मंदिर का निर्माण नासूर : भूपेंद्र चौधरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा महासचिव रामगोपाल यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिनके हाथ राम भक्तों के खून से सने हैं, उनके लिए राम मंदिर का निर्माण नासूर की तरह है। उनके लिए 4 जून को आने वाले चुनाव के नतीजे भी बेकार ही रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलवाई, ऐसे लोगों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। समाजवादी पार्टी पहले भी राम विरोधी और मंदिर विरोधी थी और आज भी है। यह उनके साथ हैं जो राम मंदिर को गिराकर फिर से बाबरी मस्जिद बनाने के पैरोकार हैं। राम को मानने वाले प्रत्येक मतदाता को इन्हें पहचान लेना चाहिए और सबक सिखाना चाहिए। इनके नाम में भले ही राम लगा है, लेकिन, इनका आचरण मर्यादा के अनुकूल नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव के जोड़ीदार राहुल गांधी राम मंदिर पर फैसला बदलने की बात कर रहे हैं, दूसरी तरफ इनके चाचा मंदिर और उसके वास्तु को बेकार बता रहे हैं। चुनाव में जनता ने इनका वास्तु खराब कर दिया है। इन्हें मौका नहीं मिलने वाला है, 14 में जाने वाले 24 में भी नहीं आने वाले हैं। प्रदेश की जनता कभी इनके सपने को साकार नहीं होने देगी। तुष्टीकरण के नाम पर राजनीति करने वालों को इस बार संसद का मुंह देखना भी नसीब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें :  योगी आदित्यनाथ ने डॉ0 भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह में उठाई बांग्लादेशी हिंदू दलितों की आवाज
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय