Sunday, May 18, 2025

शामली में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

शामली। शहर में सुबह होते ही उस वक्त सनसनी फैल गई। जब शहर के दिल्ली रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा मिला। जिसे देख आसपास के नागरिकों में हड़कंप मच गया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।  पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने का है। जहां सोमवार की  सुबह पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई।  आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त का प्रयास किया। काफी जद्दोजहद के बाद भी अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया।
बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहने हुए था और उसके चेहरे व कंधे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय