Wednesday, May 14, 2025

मुजफ्फरनगर में टोल कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले चार बाराती गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

मुजफ्फरनगर। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना टोल प्लाजा पर हरियाणा, यमुनानगर से आए बारातियों ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। थाना नगर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार बारातियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।

भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भूपेन्द्र चौधरी से मुलाकात कर नोटिस का दिया जवाब

सीओ सिटी राजू कुमार साव ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर रोहाना टोल पर कुछ व्यक्तियों द्वारा टोल कर्मियों के साथ मारपीट किए जाने की खबर प्रसारित हो रही है। इस संबंध में स्पष्ट करना है कि यह घटना 30 मार्च 2025 को रोहाना टोल पर धनौली कट के पास हुई थी।

मुज़फ्फरनगर में सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, ईद मनाने दिल्ली से घर आ रहे थे

हरियाणा, यमुनानगर के कुछ लोग कोतवाली नगर के गांव कछोली में बारात में आए थे और वापसी के दौरान टोल वसूली को लेकर टोल कर्मचारियों से विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया।

मुज़फ्फरनगर में कबूतर के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर उस्तरे से हमला

इस संबंध में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय