Thursday, April 24, 2025

मेरठ पुलिस लाइन से थानों तक पुलिसकर्मियों ने खेली होली, खूब उड़ा रंग और गुलाल  

मेरठ। आज मेरठ में शहर से लेकर देहात के थानों में होली पर्व मनाया जा रहा है। होली की मस्ती में सराबोर पुलिस कर्मियों ने कपड़ा फाड़ होली खेली। मेरठ पुलिस लाइन में जमकर होली खेली गई।
पुलिस लाइन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी से रंग बरसाया गया। पुलिस लाइन के ग्राउंड में एकत्र हुए पुलिस कर्मियों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। इस दौरान एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। थानों में भी डीजे की धुन पर पुलिस कर्मी जमकर थिरके।
मेरठ के सभी थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली मनाई। होली का रंग और शराब का काकटेल पुलिसकर्मियों के सिर चढ़कर बोला तो वो अपने आपको डांस करने से नहीं रोक सके। पुलिस कर्मियों ने अपने कपड़े उतारकर जमकर डांस किया। महिला थाने में भी महिला पुलिसकर्मियों ने होली खेली।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय