Tuesday, April 22, 2025

‘लॉकअप 2’ में कैद होंगे बिग बॉस के कंटेस्टेंट, जल्द आ रहा है दूसरा सीजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ ने साल 2022 में काफी धूम मचाई थी। जल्द ही इस शो का दूसरा सीजन आने वाला है। इस शो में ‘बिग बॉस’ के घरवाले हिस्सा लेंगे। अब फैंस इस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पहली बार शो को होस्ट करती नजर आई थीं।

बताया जा रहा है कि ‘लॉकअप’ का दूसरा सीजन अगले महीने यानी मार्च में शुरू होगा। अब फैंस को नए सीजन का बेसब्री से इंतजार है। इस बार भी कंगना रनौत इस गेम की होस्ट होंगी। पिछले सीजन में यह शो 100 दिनों तक चला था।

इस बार कंगना रनौत के लॉकअप में ‘बिग बॉस 16’ के कुछ चेहरे भी नजर आएंगे। एक नए अपडेट के अनुसार शो के निर्माताओं ने बिग बॉस 16 के तीन लोकप्रिय प्रतियोगियों से संपर्क किया है। ‘लॉकअप सीजन 2’ के लिए शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा से संपर्क किया गया है। इन तीनों स्टार्स और मेकर्स के बीच फिलहाल बातचीत चल रही है। अगर ये तीनों शो को हरी झंडी दे देते हैं तो दर्शकों और फैंस को एक बार फिर साथ देखने का मौका मिलेगा।

आप को बता दें कि अर्चना गौतम द्वारा ‘लॉकअप सीजन 2’ के लिए हामी भरने की भी अफवाह है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। शो की घोषणा जल्द की जाएगी। पिछले सीजन की तरह इस साल भी शो में विवादित कलाकार शामिल होते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें :  'द रॉयल्स' वेब सीरीज की रिलीज डेट आई सामने
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय