Saturday, May 4, 2024

मिशन 2024… वोट बैक में सेंध लगाने की तैयारी, भाजपा के योगी संभालेंगे कमान !

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मीरजापुर। मिशन 2024 फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिसात बिछाने लगी है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का फोकस अनुसूचित जाति वर्ग पर है। नारी वंदन कार्यक्रम मंच से महिला मतदाताओं को साधने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 अक्टूबर को मीरजापुर आएंगे। लालगंज स्थित बापू उपरौध इंटर कालेज के सामने मिलिट्री ग्राउंड पर जनसभा कर डबल इंजन सरकार की योजनाएं गिना भगवा एजेंडे को धार देंगे और वोट बैंक में सेंध लगाएंगे। वहीं भाजपा कार्यकर्ता लालगंज, हलिया और छानबे क्षेत्र से अधिक से अधिक महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित कराएंगे।

भाजपा को उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जाति का समर्थन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिलेगा। भाजपा उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों पर कमल खिलाएगी। मिशन 2024 को लेकर जिले में परिवर्तन की आहट से चुनावी फिजां बदल सकती हैं। इसे संभालने के लिए जनसभा विशेष क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। जिले में सिंचाई समस्या, हलिया के लहुरिया दह में पेयजल संकट, अहरौरा में टोल प्लाजा पर मनमानी, शास्त्री सेतु पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक समेत तमाम समस्याएं चुनावी राह में कांटा बन सकती हैं। सारी समस्याओं को दरकिनार कर विकास के साथ चलने के अपील के साथ आधी आबादी के बीच यह जनसभा चुनावी रणभेरी साबित होगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दरअसल, विधानसभा उप चुनाव 2023 में सपा की कीर्ति कोल को 66,587 मत मिला था। जबकि अपना दल (सोनेलाल) की रिंकी कोल को 76,176 मत से जीत हासिल हुई थी। यह तब संभव हुआ था जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी मैदान से उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय