Monday, April 21, 2025

कश्मीर में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड, कारगिल में माइनस 22.4 डिग्री सेल्सियस तापमान

श्रीनगर। कश्मीर में शनिवार को भी भीषण ठंड जारी रही, जबकि लद्दाख के लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। रात के दौरान कारगिल शहर शून्य से 22.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान पर जम गया।

मौसम विभाग ने बताया कि आज श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.9, गुलमर्ग में माइनस 7 और पहलगाम में माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लद्दाख क्षेत्र में, लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 14.5 और कारगिल में माइनस 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

शनिवार को जम्मू में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 7.3, कटरा में 6.1, बटोट में 3.9, भद्रवाह में माइनस 2.2 और बनिहाल में 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 14 फरवरी तक मौसम की यही स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें :  ओडिशा : उपद्रवियों ने बीजू पटनायक की प्रतिमा को लगाई आग, सीएम माझी ने की घटना की निंदा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय