Monday, April 21, 2025

देवबंद के सांपला रोड पर शादी समारोह में खाना खाने को लेकर हुआ विवाद,एक महिला समेत चार घायल

 
देवबंद। देवबंद नगर के सांपला रोड पर शादी समारोह में खाना खाने को लेकर विवाद हो गया और लाठी-डंडे चले लगे। जिसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद नगर के सांपला रोड पर सहारनपुर से बारात आई थी। समारोह में जैसे ही खाना शुरू हुआ तो इसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों में कुछ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और लाठी-डंडे चलने लगे। शादी में आए मेहमानों ने एक-दूसरे को पीटना शुरू कर दिया।
जिससे वहां अफरातफरी मच गई और खाना इधर-उधर बिखर गया। मारपीट में सहारनपुर से आए मेहमान शमशेर, फुरकान, देवबंद के गुलबहार और शाहरुख घायल हो गए। सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
बाद में घायलों का सीएचसी ले जाकर उपचार कराया गया। देवबंद कोतवाली प्रभारी हृदय नारायण सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। लेकिन तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें :  वक्फ, ईडी कार्रवाई और सामाजिक सौहार्द पर इमरान मसूद बोले– “देश कानून से चलेगा”
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय