Saturday, March 29, 2025

देवबंद में स्टेट हाईवे पर साईं धाम मंदिर के समीप कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दंपती घायल

 

देवबंद। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर देवबंद में साईं धाम मंदिर के समीप कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे दंपती घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को सीएचसी में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  देवबंद नगर के शिव चौक निवासी रामनाथ शर्मा अपनी पत्नी मधु शर्मा के साथ देवबंद में हाईवे स्थित साईं धाम मंदिर गए थे। जब वह दोनों ई-रिक्शा से लौट रहे थे।

तो रिक्शा नवीन मंडी के समीप बने ओवरकट की तरफ मुड़ने लगी इसी दौरान सहारनपुर की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने रिक्शा में टक्कर मार दी।

जिसमें रामनाथ व मधु शर्मा घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। जिसके बाद दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय