Sunday, April 13, 2025

निगम के भ्रष्ट ठेकेदार जाएंगे जेल, बिना काम किए 23 लाख का भुगतान लेने वाले ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सहारनपुर। सहारनपुर नगर निगम के मेयर डा. अजय कुमार सिंह ने आज कहा कि बिना काम किए भुगतान प्राप्त करने वाले नोएडा निवासी ठेकेदार शर्मानंद त्यागी के खिलाफ थाना कुतुबशेर में धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एफआईआर अपर नगर आयुक्त राजेश कुमार यादव की ओर से कराई गई है। 

डा. अजय सिंह ने कहा कि निर्माण कार्यों में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाएगी। अभी हाल ही में जांच में पाया गया कि नगर के वार्ड-8 ज्ञानगढ़ में ठेकेदार द्वारा कूड़ाघर का निर्माण हुआ दिखाकर निगम से सात लाख 31 हजार रूपए का भुगतान प्राप्त कर लिया था। निगम ने गड़बड़ घोटाले करने वाली फर्म जिसने अलग-अलग निर्माण कार्य दिखाकर 23 लाख रूपए का भुगतान निगम से प्राप्त किया था उस रकम की वसूली निगम द्वारा ठेकेदार से कर ली गई है। मेयर डा. अजय सिंह ने कहा कि जो गड़बड़ घोटाले सामने आए हैं  वह वर्ष 2021-22 के दौरान के हैं।

उस दौरान मेयर पद पर भाजपा के ही संजीव वालिया थे। नगर आयुक्त के पद पर आईएएस गजल भारद्वाज कार्यरत है। लोगों को इस बात पर भारी हैरत है कि गजल भारद्वाज के रहते कैसे कोई ठेकेदार निगम को चकमा दे गया और लाखों रूपयों का चूना लगा गया। इस गड़बड़ घोटाले में निगम के भी कुछ अधिकारियों की संलिप्तता हो सकती है। उसकी बाकायदा जांच कराई जाएगी। ऐसे विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र तैयार किया जा रहा है। मेयर डा. अजय सिंह ने कहा कि आगे से भुगतान के कार्यों में ज्यादा संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाएगी।

यह भी पढ़ें :  देवबंद : स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल का वार्षिक परिणाम घोषित,स्कूल चेयरमैन साद सिद्दीकी ने बच्चों को दी बधाई

निगम में इतने बड़े घोटाले थे कि निगम की छवि को भारी धक्का लगा हैं। दिलचस्प बात यह सामने आई कि वार्ड-8 ज्ञानगढ़ में जो कूड़ाघर निर्मित्त होना दिखाया गया है मौके पर वहां कोई कूड़ाघर बना हुआ नहीं है। चालाक ठेकेदार ने निगम के अफसरों से सांठगांठ कर जो बड़ी रकम प्राप्त की है। उसमें लोगों की आंखें खोलकर रख दी है। मेयर डा. अजय सिंह ने कहा कि वह देखेंगे कि इस तरह के कोई अन्य गड़बड़ घोटाले तो नहीं हो रखे हैं। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों की जांच करने के आदेश नगर आयुक्त को दिए हैं।

मेयर डा. अजय सिंह ने बोर्ड की बैठक में भी लाखों रूपए के फर्जीवाड़े पर गहरी नाराजगी दिखाई थी। डा अजय सिंह ने कहा कि मेला गुघाल के आयोजन के लिए 62 लाख 75 हजार रूपए का बजट स्वीकार्य किया गया है। इस बार मेले में देशभक्तिपूर्ण और उच्च स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। बोर्ड ने मेयर अजय सिंह को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संयोजक मनोनीत करने का अधिकार दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय