Saturday, April 27, 2024

शामली नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए जनता के साथ धरने  पर बैठे सभासद

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शामली। शहर नगर पालिका में हो रही भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले काफी समय से लड़ाई लड़ रहे सभासदों ने सैकड़ों महिला पुरुषों के साथ नगर पालिका में निश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों में ईओ व पालिका अध्यक्ष के खिलाफ हाय हाय के नारे भी लगाए।

सभासदों का साफ तौर पर कहना है कि अक्सर अध्यक्ष द्वारा स्वस्थ शामली सुंदर शामली का नारा दिया जाता है। लेकिन जमीनी स्तर पर हालात बद से बत्तर हैं चाहे सार्वजनिक शौचालय हो या फिर गली मोहल्ले हर जगह गंदगी परसी रहती है, साथ ही पानी की निकासी व स्वच्छ जल जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी लोगों को वंचित  रखा जा रहा है। जिसके चलते आज सैकड़ो महिला पुरुष मजबूरन अपने काम धंधे छोड़कर  नगर पालिका धरने पर आ बैठे हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आपको बता दें कि शहर नगर पालिका के तीन सभासदों द्वारा पिछले काफी समय से नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर आवाज उठाई जा रही है। लेकिन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने के कारण गुरुवार को सभासदों ने अपने वार्डों के सैकड़ो महिला-पुरुषों के साथ ईओ व नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ हाय हाय के नारे लगाते हुए भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।

वार्ड सभासदों ने बताया कि एलईडी की खरीद हो या फिर कूड़ा प्लांट का टेंडर ऐसे अनेकों मामले है। जिनमे करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है। वार्ड नंबर- 6 के सभासद निशिकांत संगल ने बताया कि उनके वार्ड में नई ट्यूबवेल लगवाई गई थी। लेकिन मानक के अनुसार कार्य न होने के कारण  ट्यूबवेल की पाइपलाइन बार-बार फट जाती है। जिसके चलते घरों और गलियों मे सैलाब की स्थिति बन जाती है। साथ ही आज तक उक्त ट्यूबवेल  में साफ पानी नहीं आया है। जिसके चलते लोगों को गंदे पानी से गुजर बसर करना का पड़ा है।

सभासद ने बताया कि नगर पालिका के अधिकारियों के सिर पर भ्रष्टाचार रूपी दानव कुछ इस प्रकार से सवार है, कि जेई जल द्वारा तो नगर पालिका का सामान तक बेच दिया गया है।  लेकिन लगातार की जा रही शिकायत के बावजूद भी उक्त लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही,  जिसके चलते भ्रष्टाचारियों  के हौसले बुलंद हो चले हैं।

सभासदों ने कहा कि अक्सर देश के प्रधानमंत्री द्वारा झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया जाता है और स्वस्थ भारत मिशन भी चलाया जा रहा है। लेकिन उसके बावजूद भी शहर के सभी सार्वजनिक शौचालय चाहे वह नगर पालिका के अंदर हो या फिर शहर के मुख्य चौराहे पर हो  साफ सफाई के अभाव के चलते गंदगी का बोलबाला है।

सभासदों ने कहा नगर निकाय के चुनाव के दौरान नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल के द्वारा नगर पालिका की दुकानों के किराए में पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर बंसल के कार्यकाल में की गई वृद्धि कों कम किए जाने का वादा उनके एजेंट में था। लेकिन जीतने के बाद पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल अपने वायदे को भूल बैठे हैं।  जोकि सरासर गलत है। कम से कम नगर पालिका अध्यक्ष को अपने वायदे पर कायम रहना चाहिए। इसके अलावा भी कई वार्ड में लोगों को मूलभूत सुविधाओं  से वंचित रहना पड़ा है।

जिसके चलते जनता में भी आक्रोश उत्पन्न हो गया है और उन्होंने सभासदों के साथ नगर पालिका में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सभासदों का सा तौर पर कहना है कि  जब तक जिलाधिकारी  उनकी सभी शिकायतों की जांच कर कड़ी कार्रवाई नहीं करते तब तक यह धरना जारी रहेगा।

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय