Saturday, April 26, 2025

देश की सबसे अमीर महिला बनी विधायक, भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उतरीं थी मैदान में

हिसार। सावित्री जिंदल, जो देश की सबसे अमीर महिला मानी जाती हैं, ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में हिसार सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया और अपने राजनीतिक अनुभव और प्रतिष्ठा का उपयोग करके बड़ी जीत हासिल की।

सावित्री जिंदल ने 2009 में जीता था चुनाव

इससे पहले सावित्री जिंदल ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर 2009 में विधानसभा चुनाव जीता था। सावित्री जिंदल को 32,866 वोट हासिल हुए थे। वहीं दूसरे नंबर पर रहने वाले निर्दलीय गौतम सरदाना को 18,138 वोट मिले थे।

[irp cats=”24”]

आपको बता दें कि बीजेपी के डॉ. कमल गुप्ता ने जीत दर्ज की थी। कमल गुप्ता को 49,675 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार रामनिवास रारा को 33,843 वोट मिले थे। इसके अलावा जेजेपी के जितेंद्र मानव को 6,143 और बसपा से मंजू दहिया को 1,578 वोट हासिल हुए थे। वहीं 2014 में सावित्री जिंदल कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। तब बीजेपी के डॉ. कमल गुप्ता ने उन्हें हराया था। कमल गुप्ता ने 42,285 वोट हासिल किए थे, तो वहीं उनके मुकाबले में सावित्री जिंदल को 28,639 ही वोट मिल पाए थे। हजका के गौतम सरदाना को 28,476 वोट और इनेलो के भीम महाजन को 5,329 वोट मिले थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय