Sunday, May 18, 2025

मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री को गालियां देने वाले को न्यायालय ने भेजा जेल

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध अशोभनीय व अभद्र टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। उक्त अभियुक्त को विगत दिवस पुरकाजी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

 

जनपद में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर सतत् निगरानी की जा रही है तथा सोशल मीडिया पर विधि विरूद्ध कार्य करने वालों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बीते दिवस थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो पर संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी पर अशोभनीय भाषा में अभद्र टिप्पणी कर रहा था। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अविलम्ब कार्यवाही करते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया था।

 

गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम व पता विशाल पुत्र अशोक निवासी ग्राम खाईखेड़ी थाना पुरकाजी बताया। पुरकाजी पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या- 176/2024 धारा 352,353(2) बीएन दर्ज किया है। पुरकाजी पुलिस ने आज आरोपी विशाल को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में अभियोजक नितिन शर्मा ने पैरवी की। डीजीसी राजीव शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने आरोपी विशाल को जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय