Monday, April 28, 2025

सहारनपुर में मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से गौकश घायल

सहारनपुर। मिर्जापुर पुलिस और गौकशो के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक गौकश घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि एक गौकश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल गोकश को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।

 

दरअसल, पूरा मामला जनपद सहारनपुर के थाना मिर्जापुर इलाके का है। शनिवार की रात मिर्जापुर पुलिस राजबाहे पर चौकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। जिन्हे पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने अपनी बाइक दौड़ा ली। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

[irp cats=”24”]

 

पुलिस ने कासमपुर पुलिया के पास घेराबंदी की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक गौकश उस्मान उर्फ भोला पुत्र अकबर निवासी महमूद मजरा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस दूसरे आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।

 

मुठभेड़ में इंस्पेक्टर मिर्जापुर राजेंद्र वशिष्ठ, बादशाही बाग चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर यशपाल सोम व दरोगा भूपेश कुमार शामिल रहे। पुलिस आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही में जुटी हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय