Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में गोकशी करते दबोचे चार गोतस्कर, कब्जे से गोकशी के उपकरण बरामद

मेरठ। थाना सरधना पुलिस ने गोकशी करते  हुए चार गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए गोतस्करों में अरूण यादव पुत्र रमेशचंद निवासी ग्राम शाहपुर बम्हैटा थाना वेवसिटी जनपद गाजियाबाद, मोहित पुत्र सुरेश निवासी ग्राम शाहपुर बम्हैटा थाना वेवसिटी जनपद गाजियाबाद, दुर्गा प्रसाद गिरि पुत्र मुरारी गिरी निवासी मौ0 चरनी विहार कालौनी छपरौला थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्ध नगर और कासिफ पुत्र सिराज निवासी ग्राम कुलंजन थाना सरधना जनपद मेरठ हैं।

थाना पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर दौराला मढियाई के बीच गंग नगर पटरी से चारों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से एक बुलेरो गाडी व गौकशी के उपकरण बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय