Saturday, May 17, 2025

जौनपर में पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

जौनपर। सिंगरामऊ, खुटहन, सुजानगंज व महराजगंज की संयुक्त पुलिस टीम के साथ एक गो तस्कर की गुरुवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गो तस्कर गिरफ्तार किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने इस मामले में शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि सूचना के आधार पर चार थानों की पुलिस ने खुटहन थाना क्षेत्र के सिरकिना पुल पर गो तस्कर को घेर लिया। पुलिस को देखकर उसने फायरिंग की, जिसमें पुलिस की ओर से चलायी गई गोली लगने से गोतस्कर घायल हो गया। पुलिस ने गो तस्कर सहाबुद्दीन मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर खोखा और कारतूस व बाइक बरामद हुई है। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए बदलापुर सीएचसी से फिर जिला चिकित्सालय जौनपुर में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय