Thursday, September 19, 2024

पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने से सभी समस्याएं हो जाएगी हल – भगत सिंह वर्मा

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने आज निकटवर्ती ग्राम देवला में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर ही पश्चिम उत्तर प्रदेश की आठ करोड़ जनता की समस्याएं हल हो सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एक बड़ा राज्य होने के कारण समस्याओं से ग्रस्त है। शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार नहीं है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा की सुविधा सबसे घटिया दर्जे की है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सहारनपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद भी यहां के गरीब लोगों को चंडीगढ़ या दिल्ली देहरादून जाकर महंगा इलाज करना पड़ता है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर में बीमार लोगों के इलाज की कोई सुविधा नहीं है। भाजपा की केंद्र सरकार को सहारनपुर और मेरठ में एम्स की स्थापना करके चिकित्सा की सुविधाओं को बढ़ाना चाहिए। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश सरकार को सबसे अधिक टैक्स देता है इसके बावजूद भी है यहां शिक्षा और चिकित्सा सुविधा नाम मात्र को है।
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय मात्र ₹90000 वार्षिक है। जबकि छोटे राज्य गोवा में देश में सबसे अधिक ₹500000 प्रति व्यक्ति वार्षिक आय है। गोवा के बाद तेलंगाना राज्य में 350000 रुपए प्रति व्यक्ति वार्षिक आय है। छोटा राज्य हरियाणा में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय ₹300000 से भी अधिक है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 7 लाख रुपए से भी अधिक है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश बनने पर यहां प्रति व्यक्ति वार्षिक आय कतर व स्वीटजरलैंड देश से भी अधिक होगी और यहां शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी और नि:शुल्क होगी। यहां से गरीबी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी छूमंतर हो जाएगी। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश की उन्नति संभव है।
इसलिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण किया जाए। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक राज्य में किसानों को कृषि कार्य हेतु बिजली नि:शुल्क होगी और कृषि यंत्रों ट्रैक्टरों खाद बीज दवा से जीएसटी समाप्त होगी। पश्चिम प्रदेश के गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल दिया जाएगा। चीनी मिलों से गन्ना भुगतान व ब्याज तत्काल होगा। बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि अब समय आ गया है कि जब लगातार संघर्ष कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण होगा।
आसिम मलिक ने युवाओं व छात्रों से पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण में जोर-शोर से संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता असलुब प्रधान ने की और संचालन प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने किया। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री धर्मवीर चौधरी, प्रदेश सचिव सोनू राजा, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, जिला मंत्री महबूब हसन, मोहम्मद जावेद, हाजी कामिल, मोहम्मद अलीम, मोहम्मद जब्बार वली, मोहम्मद अकमल गौड़, मोहम्मद साजिद प्रधान, मोहम्मद आलम, राशिद, मुकर्रम प्रधान, अब्दुल सलाम, हाजी साजिद आदि ने भाग लिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय