Sunday, April 27, 2025

नामी कुख्यात बदमाश अमित मरिंडा के पीछे लगी क्राइम ब्रांच

मेरठ। मेरठ जिले के कुख्यात बदमाश अमित मरिंडा पुत्र शोभिर चौधरी निवासी 9/9 शास्त्री नगर,मेरठ के पीछे अब क्राइम ब्रांच लग गई है। आरोपी बदमाश के खिलाफ रेप, हत्या, पिस्टल सप्लाई, रंगदारी और हनीटैप के करीब 20 मामले दर्ज है।

 

 

[irp cats=”24”]

बताया जाता है कि अमित मरिंडा ने मेडिकल थाने के अंर्तगत आने वाले तेजस होटल में रिसेप्शन पर काम करने वाली युवती के साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई थी। जिसके आधार पर लंबे समय से पीड़ित युवती का शारीरिक और आर्थिक शोषण कर रहा था। पुलिस के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद मेडिकल पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मरिंडा मेरठ शहर का नामी बदमाश है। जिस पर हत्या, पिस्टल सप्लाई, शराब तस्करी,  गैंगरेप, रंगदारी, गैंगस्टर, पुलिस से मुठभेड़, हनी ट्रैप से संबंधित 20 से अधिक मुकदमे मेरठ में पंजीकृत है।

 

 

पुलिस के मुताबिक अमित मरिंडा मेरठ शहर में हनी ट्रैप का बड़ा माफिया है। जो लोगो की अश्लील वीडियो बनाकर उनसे अवैध वसूली करता है। मरिंडा गैंग में 11 सक्रिय सदस्य है। जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। मेरठ पुलिस अब मरिंडा की गिरफ्तारी के लिए चारों तरफ दबिश दे रही है। मेरठ क्राइम ब्रांच और लोहिया नगर थाने की पुलिस मरिंडा के पीछे लगी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय