Monday, April 28, 2025

शामली में पुलिस लाइन में साइबर क्राइम की पाठशाला का आयोजन, साइबर क्राइम की दी जानकारी

शामली। जनपद की पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक के माध्यम से साइबर क्राइम एक्सपर्ट ने साइबर के माध्यम से बढ़ रहे अपराधों के बारे में जानकारियां दी। जहां दिल्ली से आये साइबर क्राइम एक्सपर्ट ने पहले पुलिस कर्मी व फिर आम जनता और छात्र-छात्राओं को बढ रहे साइबर क्राइम के बारे में छोटी-छोटी बातें बताकर साइबर क्राइम की क्लास दी।

 

उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे बच्चे कैसे मोबाइल में गेम के माध्यम से अपराध कर रहे हैं और गेम के माध्यम से वो जानेअजाने में ठगों का शिकार अपने मां-बाप को बना रहे हैं।

[irp cats=”24”]

 

शामली जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के द्वारा पुलिस लाइन में साइबर क्राइम की पाठशाला आयोजन किया गया। जिसमें देश की राजधानी दिल्ली से आये साइबर क्राइम एक्सपर्ट डॉ. रक्षित टंडन को बुलाया, और उन्होंने पहले जनपद के सभी थाना अध्यक्ष व थाना ऑफिस में कंप्यूटर पर काम करने वाले युवाओं को साइबर क्राइम से जुड़ी अहम जानकारी दी और फिर जनता के लोगों और छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के बढ़ते हुए कारण से अवगत कराया।

 

साइबर क्राइम एक्सपर्ट डॉ. रक्षित टंडन का कहना है कि हम लोग एंड्रॉयड फोन रखते हैं लेकिन हम किसी के भी आने वाले व्हाट्सएप मैसेज, टेक्स लिंक मैसेज को तुरंत ओपन कर देते हैं।जिससे हम लोगों का वह डाटा चुरा कर हमें अपने ठगी का शिकार बनाते हैं।

 

उन्होंने बताया कि 15 साल से कम उम्र के बच्चे जहां मोबाइल में गेम खेलते हैं और उसे गेम के माध्यम से ही ठग उनके कॉन्टैक्ट्स पर अपना कंट्रोल कर बाद में उनके बैंक अकाउंट से पैसे चुरा लेते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम में बढ़ते अपराध का कारण हमारी प्राइवेट सिक्योरिटी या फिर हम लोगों का मूल रूप से ज्ञान ना होना भी कारण है जिसके चलते तक हम लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।

 

उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे लालस देकर और ब्रह्म का कर वह लोग हम लोगों से अपना लिंक भेज कर ओपन करते हैं। जिससे हम लोग आगे जाते हैं उन्होंने बताया कि किसी भी स्थिति में अगर ठग आपको सही कर बनाते हैं। तो आप 1930 पर कॉल कर अपने खाते को लॉक कर सकते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय