Thursday, May 15, 2025

भाजपा सरकार की लापरवाही से संक्रामक बीमारियों की चपेट में प्रदेश : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की लापरवाही और अकर्मण्यता से पूरा प्रदेश मच्छर जनित और संक्रामक बीमारियों की चपेट में है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि राजधानी लखनऊ के अलावा गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर समेत अन्य जिलों में डेंगू, मलेरिया, टायफाइड बुखार के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इन शहरी इलाकों में सैकड़ों मरीज मिल चुके हैं।

राजधानी लखनऊ में सरकारी आंकड़ों के अनुसार एक ही दिन में 23 डेंगू के मरीज मिले हैं। लखनऊ में अब तक सिर्फ डेंगू के ही सैकड़ों मरीज मिल चुके हैं। डेंगू के बढ़ते प्रकोप से लोगों में दहशत है।

अखिलेश यादव ने कहा कि इसी तरह से अन्य नगरों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नगरों में साफ-सफाई नहीं है। मच्छरों से बचाव का कोई उपाय नहीं है। नगर निगम लापरवाह बने हुए हैं। बरसात के मौसम, जलभराव और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भी सरकार की कोई तैयारी नहीं है।

अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में डेंगू, मलेरिया के मरीज सरकारी आंकड़ों से कई गुना ज्यादा हैं। बड़ी संख्या में मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने पर मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का नगर विकास और स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ रखे बैठा हुआ है। मुख्यमंत्री जी ने नगर विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग को निष्क्रिय बना दिया है। जनता बारिश और जलभराव से बेहाल है, दूसरी तरफ बीमारियों और बुखार से संकट का सामना कर रही है। मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय