Tuesday, April 15, 2025

नोएडा में साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश कराकर शख्स से 52.50 लाख ठगे

नोएडा। स्टॉक मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के साथ 52.50 लाख 50 की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है, उन खातों की जानकारी एकत्र कर उन्हें फ्रीज कराया जा रहा है।

 

 

 

 

 

अपर पुलिस उपायुक्त प्रीति यादव ने बताया कि बिसरख स्थित एक सोसायटी में रहने वाले नवीन कुमार सिन्हा ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ समय पहले उन्हें टेलीग्राम पर स्टॉक मार्केट से जुड़ा एक लिंक मिला था। उस लिंक पर क्लिक करने के बाद वह वाट्सऐप ग्रुप में जुड़े थे। इस ग्रुप में उन्हें स्टॉक मार्केट में निवेश के लिए टिप्स दिए जा रहे थे। जिसमें एक व्यक्ति खुद को निवेश गुरु बताकर जानकारी दे रहा था। ग्रुप के कुछ सदस्य निवेश पर मुनाफा होने का स्क्रीनशॉट भी डाल रहे थे। शिकायतकर्ता ने भी जब निवेश करने की इच्छा जताई तो उसे एक अन्य ग्रुप में जोड़ दिया गया। यहां शिकायतकर्ता को व्यक्तिगत टिप्स देने का काम किया जाने लगा।

 

 

 

 

प्रारंभिक चरण में शिकायतकर्ता ने कम राशि निवेश की, इसपर उसे मुनाफा हुआ। मुनाफे की रकम उसके खाते में भी आ गई। इसके बाद ठगों की बातों में आकर उन्होंने 4 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 के बीच 10 खाते में कई बार में रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपी उन्हें एक ऐप पर निवेश के बाद मुनाफा दिखाते रहे। मुनाफे समेत रकम ऐप पर दोगुना के करीब दिखने लगी। शिकायतकर्ता ने जब रुपये निकालने का प्रयास किया तो उनसे कई प्रकार की फीस मांगी गई। जब उन्होंने और रुपये देने से इनकार किया तो आरोपियों के नंबर बंद हो गए और शिकायतकर्ता को ग्रुप से भी बाहर कर दिया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने जो रकम ठगी में गंवाई है वह उनके जिंदगी भर की कमाई थी।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में शहीदों को नमन कर अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकाली

 

 

 

 

 

 

अपर पुलिस उपायुक्त ने जनता से अपील कहा है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर कभी भी निवेश न करें। अगर कोई अनजान व्यक्ति किसी ग्रुप में जोड़कर निवेश संबंधी जानकारी दे रहा है और इसपर दो से तीन गुना मुनाफा होने की बात कह रहा है तो तुंरत सतर्क हो जाएं। किसी को भी बैंक और खाते संबंधी जानकारी कभी भी न दें। ठगी का शिकार होते ही तुंरत पुलिस से संपर्क करें ताकि रकम को होल्ड और फ्रीज कराया जा सके।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय