Saturday, May 10, 2025

गाजियाबाद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चला दस्तक अभियान

गाजियाबाद। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दस्तक अभियान में 16 से 30 जुलाई के बीच 8.32 लाख घरों का सर्वे किया किया गया। इस दौरान 775 बुखार के मरीज, 17 क्षय रोगी मिले। इनका इलाज शुरू करा दिया गया है। अभियान में 716 इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) के मरीजों की पहचान की गई। इस दौरान 675 घरों में डेंगू का लार्वा भी पाया गया। जिसे मलेरिया विभाग की टीम ने नष्ट कराने के साथ ही चेतावनी जारी की।

 

 

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि एक जुलाई से 30 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान चलाया गया है। दस्तक अभियान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 8.32 लाख घरों का सर्वेक्षण किया। इसमें बुखार, इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस (सर्दी, खांसी, जुखाम) लक्षण वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई।

 

 

इसके साथ ही संभावित क्षय रोग लक्षणयुक्त 17 व्यक्ति और कुपोषित बच्चों की पहचान की गई। इसके अलावा अभियान में समुदाय में महिलाओं की बैठक, स्वयं सहायता समूह की बैठक एवं जन जागरूकता रैली निकाली गईं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय