Friday, May 16, 2025

गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फुंकने से 40 हजार लोग परेशान

गाजियाबाद। ट्रांसफार्मर फुंकने से विजयनगर क्षेत्र में रात से लगभग 40 हजार लोग परेशान हैं। बिजली गुल होने से सुबह के समय कई घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इन्वर्टर बंद हो जाने पर उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। मोबाइल फोन बंद होने पर लोगों को बात करने में परेशानी हुई। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि रामपुर से नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है, उसे लगाने के बाद आपूर्ति सुचारू होगी। क्षेत्र में रोस्टिंग से दूसरे फीडरों से दो-दो घंटे की आपूर्ति दी जा रही है।

 

 

विजयनगर में इलेक्ट्रो स्टील सब स्टेशन पर लगा 10 एमवी का ट्रांसफार्मर शाम ओवरलोडिंग के चलते फुंक गया। ट्रांसफार्मर में दिन में फॉल्ट आया था, उसे सही करवा दिया गया था लेकिन शाम ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर फुंक गया। अब वहां ज्यादा क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाया जाना है लेकिन अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर विद्युत निगम के स्टोर में नहीं है। नया ट्रांसफार्मर रामपुर से मंगवाया गया है।

 

 

कांवड़ यात्रा के चलते ट्रांसफार्मर आने में समय लगा रहा है। ट्रांसफार्मर फुंकने से पुराना विजय नगर के अधिकांश हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम से अब तक महज छह घंटे ही आपूर्ति हो सकी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय