Wednesday, June 26, 2024

मेरठ में जल भराव की समस्या से परेशान लोगों ने महापौर के सामने निगम अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी 

मेरठ। नाले ओवरफ्लो और आसपास के मोहल्लों में जल भराव की समस्या की शिकायत पर महापौर भूमिया पुल ओडियन नाले पर पहुंचे। जहां पर महापौर के सामने ही निगम अधिकारियों को पार्षद और स्थानीय लोगों ने घेर लिया और उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई। महापौर ने लोगों को समझाकर शांत किया। नाला सफाई का अभियान चलाकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भूमिया पुल स्थित ओडियन नाले की पुलिया का निर्माण सही न बनने के चलते सफाई प्रभावित हो रही है। नाला ओवरफ्लो चल रहा है। जिसके चलते भगवतपुरा सहित कई मोहल्ले में जलभराव की स्थिति बनी है। कई बार स्थानीय लोग निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके, बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।महापौर हरिकांत अहलूवालिया निगम के मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार सहित कई अधिकारियों को लेकर भूमिया पुल पर पहुंच गए। नाला ओवरफ्लो देखकर नाराजगी भी जताई। इसकी जानकारी लगने पर पार्षद अनिल वर्मा, अरुण मचल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे।

लोगों ने महापौर के सामने निगम के अधिकारियों को जमकर खरीखोटी सुनते हंगामा कर दिया। कहा है कि निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते इन मोहल्लों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है। अब यह हाल है तो बरसात में भयावह स्थिति हो सकती है।
निगम अधिकारी नाले पर भूमिया पर बनी पुलिया को ठीक करने को तैयार नहीं है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। इस हालत को देखते महापौर ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कर दिया और निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि तीन दिन में पुलिया ठीक कर दी जाए। नाला सफाई अभियान में तेजी लाकर पानी स्तर नीचे लाया जाए। महापौर हरिकांत अहलूवालिया का कहना है कि निगम अधिकारियों के चलते लोग परेशान हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय