Thursday, April 24, 2025

बदायूं में फांसी के फंदे पर लटके मिले दम्पति के शव, हत्या का आरोप

बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के नगला तरऊ गांव में सोमवार को दम्पति के शव संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। महिला के परिजनों ने उसके ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

 

गांव रायपुर बुजुर्ग के रहने वाले महिला के पिता दिनेश पाल ने बताया कि उनकी बेटी रंजना के पति का अपने बड़े भाई से दो दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दिनेश ने बताया कि वह अपनी बेटी को देखने जाने वाले थे,लेकिन रिश्तेदारी में चले गए। उन्हें गांव के लोगों ने फोन करके सूचना दी कि उनकी बेटी रंजना और दामाद मनोज का शव फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं। दिनेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया। पूछताछ में दिनेश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रंजना की शादी 2022 में की थी। शादी के बाद से ही उनकी बेटी को जेठ उन्हें गालियां देता था।

[irp cats=”24”]

 

सूचना पर एसपी बृजेश सिंह, एएसपी देहात राम मोहन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा गया, रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। महिला के मायके वाले जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय